महाराजगंज: पिपरी गांव में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया, भारी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया
22 मई शुक्रवार की शाम 4:00 तक नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निशुल्क रूप मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर के पूरे आयोजन में 183 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की गई। जिसमें 32 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। यह कार्यक्रम एबी मेमोरियल सेवा संस्थान के बैनर तले देवेश नेत्र चिकित्सा केंद्र के द्वारा किया गया है।