छिंदवाड़ा नगर: छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा 4 की मौत, 25 घायल जिला अस्पताल में भर्ती
छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा 4 की मौत, 25 घायल जिला अस्पताल में भर्ती छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह 10 बजे करीब टैमनी खुर्द के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर सड़क पर जा गिरे।हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं।