हाजीपुर: हथसारगंज मिडिल स्कूल में आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को परित्याग प्रमाण पत्र वितरित किए गए
हाजीपुर के हथसारगंज मिडिल स्कूल में मंगलवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को परित्याग प्रमाण पत्र वितरण किया गया। हाजीपुर नगर सभापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे उन्होंने बताया कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया।