उनियारा: सुरेली रेलवे स्टेशन पर युवक-युवती की ट्रेन से कटकर मौत का मामला सामने आया
Uniara, Tonk | Jun 15, 2026 उनियारा उपखंड क्षेत्र के सुरेली रेल्वे स्टेशन पर युवक-युवती ने ट्रेन से कटने का मामला सामने आया है। सोमवार को सुबह 9 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार युवक -युवती के ट्रेन से कटकर मौत होने का मामला सामने आने पर बनेठा थानाधिकारी भागीरथ सिंह, हैड कांस्टेबल रतिराम मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना को लेकर मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।