जसवंतनगर: थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया मुकदमा
एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के अनुसार, गांव में एक विवाह समारोह चल रहा था, जिसमें आरोपी युवक भी मौजूद था। आरोप है कि उसी बीच किशोरी को अपने साथ ले गया। जब काफ़ी देर बाद किशोरी घर लौटी तो शिकायत की.