चौथम: सरैया गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच लाठियां चलीं, कई घायल, मामला दर्ज
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चली है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। मामले को लेकर दोनों पक्षों के खिलाफ चौथम थाना क्षेत्र में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। एक पक्ष से अजीत कुमार सिंह ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि उसी जमीन में पानी में मछली मारने को लेकर विवाद हुआ।