गड़हनी: भ्रष्टाचार में डूबे मंत्रियों की बर्खास्तगी के लिए आरवाईए ने गड़हनी में निकाला मशाल जुलूस
भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ में रविवार शाम 7 बजे आरर्वाइए इंकलाब नवजवान सभा ने भगत सिंह के जन्मदिन के मौके पर गड़हनी में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस गड़हनी स्टेशन से बागर मोड़ तक गया। मशाल जुलूस के माध्यम से नवजवानों ने संदेश दिया कि देश में भ्रष्टाचार बढ़ गया है अब भगत सिंह के राहों पर चलना होगा और भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा।