झांसी: तेंदौल गांव के पास दंपती को लूटने वाले बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली, नाबालिग आरोपी भी गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Jul 11, 2025 झांसी में मैरिज एनिवर्सिरी के दिन पार्टी कर लौट रहे दंपती को लूटने वाले बदमाश का पुलिस ने गुरुवार रात को एनकाउंटर कर दिया। उसके पैर में गोली लगी है, जबकि उसके साथी नाबालिग आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। 2 दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपी भी पकड़े गए थे। अब तक 2 बाल अपचारी समेत 5 बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है।