झांसी: लव मैरिज के 1 साल बाद रिश्ते में कड़वाहट के चलते पति-पत्नी ने खाया जहर, पहले पत्नी फिर पति की झांसी मेडिकल में हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Jul 11, 2025 उत्तर प्रदेश के झांसी मंडल में लव मैरिज के एक साल बाद पति-पत्नी के रिश्ते में ऐसा तनाव आया कि दोनों ने जहर खाकर जान दे दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और कुछ घंटे बाद पति ने भी इलाज के दौरान झांसी मेडिकल में दम तोड़ दिया। दो मौतों से परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पडताल शरू कर दी है।