झांसी: पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी ने सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएँ सुनीं, अपराध नियंत्रण पर दिए आवश्यक निर्देश
Jhansi, Jhansi | Jul 10, 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया, जहाँ उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सैनिक सम्मेलन के उपरांत, एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता की।