हाजीपुर: भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल समस्या के निवारण हेतु जिला प्रशासन सतर्क, कंट्रोल रूम स्थापित
जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशानुसार आसन्न भीषण गर्मी एवं संभावित जल संकट को देखते हुए जिले में आमजन को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने तथा पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु जिला प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, हाजीपुर द्वारा पेयजल समस्या के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना की गई है।