गोड्डा: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर के परिजनों से मिले विधायक प्रदीप यादव, ₹6 लाख मुआवज़े की मांग की
Godda, Godda | Apr 16, 2026 सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर के परिजनों से मिले विधायक प्रदीप यादव, ₹6 लाख मुआवजे की मांग गोड्डा जिले के पैरडीह एनएच पर हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर अजीत यादव के घर आज पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव पहुंचे। विधायक ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी व निजी सहायता दिलाने का भरोसा दिया।