झांसी: शादी के 45 दिन बाद महिला ने किया सुसाइड, मायके में भतीजी की शादी के बाद विदाई के बाद जहर खाया, झांसी में दम तोड़ा
Jhansi, Jhansi | Jun 22, 2026 झांसी से सटे मध्य प्रदेश के निवाड़ी में शादी के महज 45 दिन बाद ही एक महिला ने सुसाइड कर लिया। मृतका शशि अपने मायके में भतीजी की शादी में आई थी। शादी के बाद भतीजी विदा होकर ससुराल चली गई। इसके कुछ घंटे बाद ही शशि ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन झांसी मेडिकल कॉलेज लाए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा