हेरहंज: हेरहंज में अंबेडकर जयंती मनाने के लिए कल गुरुवार को होगी बैठक
आगामी 14 अप्रैल को मनाए जाने वाली अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य 9 अप्रैल दिन गुरुवार को हेरहंज के घुरे ग्राम स्थित अंबेडकर भवन में संध्या 4 बजे एक बैठक रखी गई है। जिसकी जानकारी देते हुए आयोजन समिति के प्रमोद राम ने बताया कि इस बैठक में प्रखंड के क्षेत्र के जन प्रतिनिधि के साथ-साथ, गणमान्य तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है l