नजीबाबाद: कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस में किया गया फेरबदल, रामप्रताप सिंह बने नांगल के नए थाना प्रभारी
रविवार 10:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार
बिजनौर जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी कड़ी में रामप्रताप सिंह को नांगल थाना का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
वहीं नांगल सोती थाने में तैनात अमर सिंह राठौर को बिजनौर कोतवाली सिटी थाने भेजा गया है।