अकबरपुर: मानदेय वृद्धि व राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर रसोइयों ने किया धरना, नहीं तो चलेंगे पटना
अकबरपुर प्रखंड परिसर में मंगलवार को 1:00 बजे क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने मानदेय वृद्धि एवं राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। धरना कार्यक्रम बिहार राज्य मध्याह्न भोजन रसोइया संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रसोइया एवं सहायकों ने भाग लिया।धरना की अध्यक्षता संघ के प्रदेश