शामली: शामली के चंदनपुरी गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक ने भतीजों पर ₹8 लाख की ठगी का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Apr 17, 2026 शुक्रवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के चंदनपुरी गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक महमूद ने बराला कैराना निवासी अपने तीन भतीजों आजम, आरिफ व तौकीर पर धोखाधड़ी कर चैक चोरी करते हुए बैंक खाते से आठ लाख रूपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। प्रकरण में न्यायालय के आदेश पर झिंझाना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।