पातेपुर के नीरपुर गांव में फेसबुक से हुए प्यार के बाद शादी के तीन साल बाद विवाहिता की हत्या उसके पति ने ही कर दी। रविवार की सुबह 11 बजे घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भिड़ जुट गई। घटना की सूचना पातेपुर पुलिस को दी। वहीं मृतका के मायके के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रस्सी को बरामद कर लिया है। मृतका अंजलि देवी कुंदन साह की पत्नी है।