मेरठ: कंकरखेडा क्षेत्र में पत्रकार के घर में चोरी का प्रयास,दो चोरों ने तोड़ा घर का ताला,घटना CCTV में हुई क़ैद
Meerut, Meerut | Jun 23, 2024 कंकरखेड़ा क्षेत्र में पत्रकार अंकित गुप्ता का घर है।अंकित गुप्ता अपने परिवार के साथ वृंदावन गए थे,जब उन्होंने वापस आकर घर का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए,आनन फानन में घर दाखिल हुए तो देखा घर में रखा सारा सामान मौजूद है,जिसके बाद उन्होंने घर मे लगा CCTV कैमरे की फुटेज देखी।CCTV में दो चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़ते दिखाई दे रहे है।