मेरठ: मेरठ में रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर:हादसे में युवक की दर्दनाक मौत. चालक बस लेकर फरार
Meerut, Meerut | Jun 24, 2024 मेरठ के बागपत रोड पर रविवार देर शाम एक रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही बस चालक बस लेकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया और बस की तलाश शुरू कर दी।