मेरठ: लोहियानगर क्षेत्र में सैलून पर हत्या करने वालो आरोपी अमीरु से पुलिस की मुठभेड़,पुलिस की दो गोली लगने से अमीरु हुआ घायल
Meerut, Meerut | Jun 23, 2024 शेविंग करा रहे युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी अमीरु के पैर में दो गोलियां लगी है।जिसे उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसके बाद पूछताश कर जेल भेजा जायेगा । पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त हथियार और स्कूटी बरामद की है।