ग्वालियर गिर्द: मोबाइल हैकिंग से ₹1.71 लाख की ठगी, बिना OTP शेयर किए खाते से उड़े पैसे
ग्वालियर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल हैक कर एक युवक के बैंक खाते से 1 लाख 71 हजार रुपए से ज्यादा की रकम पार कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ने न तो OTP साझा किया और न ही कोई संदिग्ध लिंक ओपन किया, इसके बावजूद ठगों ने वारदात को अंजाम दे दिया।जिसका मामला शुक्रवार शाम 5 बजे दर्ज हुआ।