ऊंचाहार: ऊँचाहार ब्लाक में जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन, कई विभागों ने लगाए स्टॉल
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रविवार को ऊँचाहार ब्लाक मुख्यालय पर जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का आयोजन बीडीओ सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया।इस दौरान स्वास्थ्य, विकास, श्रम, बाल विकास पुष्टाहार, बिजली विभाग, समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गए।जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।