एटा: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने मरीज के परिजन को 'काटकर फेंक देने' की धमकी दी, वीडियो वायरल, निजी अस्पताल भेजने का आरोप
एटा वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर द्वारा मरीज के परिजन को धमकाने का वीडियो रविवार की सुबह वायरल हुआ है। वीडियो में डॉक्टर मुकेश परमार कथित तौर पर मरीज के तिमारदार को मारपीट कर "काटकर फेंक देने" जैसी धमकी देते हुए दिख रहे हैं।यह घटना तब हुई जब एक तिमारदार अपने बेटे के हाथ का ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल पहुंचा था। तिमारदार ने आरोप लगाया है।