बरेली: जायदाद के विवाद में मुंहबोले बेटे ने मां की हत्या की, 2 दिन बाद पीलीभीत में फेंका शव
बरेली के मढ़ीनाथ में मुंहबोले बेटे वरुण ने संपत्ति के लालच में शारदा देवी को घर से ले जाकर हत्या कर दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी व सर्विलांस से आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ, जिसके बाद पीलीभीत के जहानाबाद से शव बरामद हुआ। आरोपी नगर निगम में संविदाकर्मी है।