पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा,लालू प्रसाद यादव ने बिहार के लोगों के साथ अन्याय किया
बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने 15 सालों तक बिहार के लोगों के साथ अन्याय किया और इसके बारे में सबसे पहले उन्हें लोगों को बताना चाहिए।