विदिशा नगर: युवा सर्जन संवाद के तहत उत्कृष्ट स्कूल के विधार्थीयो ने यातायात,कोतवाली और सिविल लाइन थाने का भ्रमण कर कर पुलिसिंग देखी
विदिशा के उत्कृष्ट विद्यालय के व्याख्याता विजय श्रीवास्तव ने बताया की पुलिस महकमें के युवा सर्जन संवाद कार्यक्रम जो पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विदिशा में प्रारंभ किया गया है। उसी के तहत उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों को विभिन्न थानो मे भ्रमण कराकर पुलिसिंग व्यवस्था को समझा, अपराधों पर अंकुश लगाने के तरीकों को देखा।