अकबरपुर: थाना रूरा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना रुरा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दे कर बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाने एवं दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्त मोहित गौतम उर्फ गुड्डन पुत्र रामसनेही निवासी ग्राम गदनपुर थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को झींझक-रूरा रोड पर नहर की पटरी थाना रूरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।