ललितपुर: बुंदेलखंड विकास सेना ने कंपनी बाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की
ललितपुर जिले के सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार को लेकर बुन्देलखण्ड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में स्थानीय कम्पनी बाग में बु.वि.सेना की एक आवश्यक बैठक आहूत हूई । बैठक में ललितपुर जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार और बदइंतजामी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने जिला अधिकारी से भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही की मांग की