धौलपुर: वाटर वर्क्स चौराहे पर ट्रैक्टर ने टेंपो को मारी टक्कर बुजुर्ग की मौत
रविवार दोपहर वाटर वर्क्स चौराहे पर एक ट्रैक्टर ने टेंपो को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो में सवार एक बुजुर्ग घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलती पुलिस से अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया हैं।