धौलपुर: धौलपुर शहर में निकाला गया 3 प्रांतों का मशहूर तीजा
पैगम्बर हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके योद्धाओं की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम के त्योहार के बाद शुक्रवार रात को तीजा निकाला गया। धौलपुर शहर दशहरा रोड से शुरू हुए तीजे के जुलूस में अलम, बुराक और ताजिए शामिल रहे। तीजे को देखने के लिए बड़ी संख्या में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश से लोग धौलपुर पहुंचे