कुंडम: कुंडम रफ़्तार का कहर, अज्ञात कार की टक्कर से घायल युवक की 26 दिन बाद घर पर मौत, चालक पर मामला दर्ज
कुण्डम थाना क्षेत्र के अंतर्गत रफ़्तार के कहर ने एक और हँसते-खेलते परिवार की खुशियाँ उजाड़ दीं। बीते 4 जून की रात ग्राम सदाफल निवासी 25 वर्षीय निरपत झारिया जब मोटरसाइकिल से लखनवारा से कुण्डम की ओर आ रहा था, तभी बिलटुकरी तिराहे के पास एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में निरपत गंभीर रूप से घायल