मंझनपुर: सरसवां में प्रशासन का सख्त एक्शन, टॉप-10 भूमि विवाद अभियान में मौके पर निपटे झगड़े, अवैध कब्जे हटाए गए
कौशाम्बी जिले में भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के तहत प्रशासन ने मंझनपुर तहसील के ग्राम सरसवां में प्रभावी कार्रवाई कर कई मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश ने कैम्प में पहुंचकर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किए गए कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया।