भोगांव: गोसलपुर गहियर निवासी मानसी गंगा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद में किया टॉप
तहसील भोगांव क्षेत्र के ग्राम गोसलपुर गहियर निवासी मुनीश मिश्रा की पुत्री मानसी गंगा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद में टॉप करने का काम किया है। मानसी गंगा ने 91.60% अंक प्राप्त कर जनपद में टॉप किया है। तो वही मानसी के टॉप करने के बाद मानसी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मानसी ने अपनी सफलता को लेकर के क्या कुछ जानकारी दी है यह भी जरा सुनिए।