बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रभारी कृष्ण कुमार लखेरा ने महागठबंधन के घोषणा पत्र को लेकर शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र सिर्फ चुनावी वादों का नहीं, बल्कि बिहार की जनता की उम्मीदों और जरूरतों का दस्तावेज है। इसमें हर वर्ग के लोगों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और मजदूरों की आवाज को शामिल किया गया।