खरगोन। शहर के कोतवाली क्षेत्र में वीकेंड पर चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को सामने आए मामले में चोरों ने बिस्टान रोड अनाज मंडी के सामने स्थित मधुरेश थोक किराणा और नूतन नगर की सैनी दूध डेयरी को निशाना बनाया। किराणा व्यापारी नवनीत लाल भंडारी के अनुसार बदमाश शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और 10 हजार रुपए की चिल्लर ले उड़े।