कुरावली: कुरावली क्षेत्र में एचटी लाइन की चिंगारी से 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
कुरावली क्षेत्र के ग्राम सोनई में शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हाईटेंशन लाइन में अचानक फॉल्ट आने से तेज चिंगारी निकली और देखते ही देखते खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भीषण आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले ही लगभग 12 बीघा क्षेत्रफल में लहलहाती गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।