फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के अलियाबाद में सोमवार को दिन में 1 बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम व जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल आदि पहुंचे। यूनियन के लोग आत्महत्या करने वाले बीएलओ के परिजनों से मिले और कहा कि यदि प्रशासन ने वादा पूरा नहीं किया तो यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता आएंगे।