BAGHPAT DESK : बागपत में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अस्मिता लाल को सम्मानित किया। इस दौरान जिले में आए चार नए एसडीएम का स्वागत किया गया, जबकि स्थानांतरित हुए अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम अस्मिता लाल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। वहीं अन्य अधिकारियों को भी पगड़ी और बुके देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
किसान नेता प्रदीप धामा ने कहा कि डीएम अस्मिता लाल के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में विकास कार्यों में तेजी आई है और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में स्थानांतरित हुए एसडीएम ज्योति शर्मा, मनीष यादव, भावना शर्मा और निकेत वर्मा को विदाई दी गई। किसान नेताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
सम्मान और विदाई समार
Baghpat, Bagpat | Jul 17, 2026