शाहजहांपुर: 40 लाख टर्नओवर के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा, व्यापारियों ने सरकार तक पहुंचाई आवाज़
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार के वित्त मंत्री के नाम जीएसटी व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन अख्तर ने कहा कि 40 लाख रुपये तक के कारोबार वाले व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण से छूट का प्रावधान होने के