चंदौसी: चंदौसी के संभल तिराहे पर यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
चंदौसी शहर स्थित संभल तिराहे पर सोमवार शाम करीब 5 बजे यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने चालकों को हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।