सिगरा पर रामनगर नगर पालिका की बहाली की मांग को लेकर संघर्ष समिति के लोगों ने MLC आशुतोष सिंहा से की मुलाकात
Sadar, Varanasi | Oct 14, 2024 रामनगर नगर पालिका की बहाली की मांग को लेकर संघर्ष कर रही ‘पालिका बहाल करो संघर्ष समिति’ के सदस्यों ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य एवं सचेतक आशुतोष सिन्हा से मुलाकात की। यह मुलाकात सिगरा स्थित मौलवी बाग कार्यालय में हुई, जहां समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पत्रक सौंपा।