रामनगर की प्रसिद्ध राम लीला में श्रीराम अयोध्या पहुंचे, राज्याभिषेक की तैयारी में जुटे लोग
Sadar, Varanasi | Oct 14, 2024 रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला के उन्नतीसवें दिन सोमवार को भरत मिलाप की लीला उत्तर कांड के दोहा एक से ग्यारह तक के सस्वर पाठ सम्पन्न हुआ। प्रसंग के अनुसार हनुमान जी ब्राम्हण के रूप में नंदीग्राम पहुंचते हैं, यहां हनुमान जी ने भरत जी को श्री राम जी के अयोध्या आगमन की सूचना देते हैं।