बेगूसराय: नीमा चांदपुरा थाने की पुलिस ने 13 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
नीमा चांदपुरा थाना की पुलिस ने 13 लीटर विदेशी शराब के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है.