दमोह: गायत्री शक्ति पीठ में गायत्री परिवार के द्वारा किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन, मौजूद लोगों ने उठाया होली का आनंद
Damoh, Damoh | Mar 26, 2024 दमोह होली के अवसर पर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उसी क्रम में आज शहर के टंडन बगीचा स्थित गायत्री शक्तिपीठ में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में विभिन्न लोगों ने शामिल होकर एक दूसरे को गले लगाकर तिलक लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी। वहीं ढोल नगाड़ों व डीजे की धुन पर थिरकते हुए जमकर होली का आनंद उठाया।