दमोह: शांतिपूर्ण होली संपन्न होने के बाद पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र में हुआ पुलिस होली का आयोजन, जमकर थिरके पुलिसकर्मी
Damoh, Damoh | Mar 26, 2024 दमोह शहर में शांतिपूर्ण होली संपन्न होने के बाद आज पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र में पुलिस होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर डीजे व ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया।