दमोह: पटेरा के पास पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बुलेरो,भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Mar 25, 2024 दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बोलेरो कार पेड़ से टकरा जाने पर बोलेरो में सवार करीब 5 लोगों में एक की मौत हो गई। साथ ही दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। घटना की जानकारी लगते ही दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ती सोमवंशी ने सिविल सर्जन सहित डॉक्टरों को घायलों के लिए बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।