पुवायां थाना क्षेत्र के गांव बड़ागांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित इरफान पुत्र रफीक का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए डंडों और ईंटों से हमला किया, जिसमें उसकी आंख के पास गंभीर चोट आई है। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव किया।