अरथूना: ओड़वा गांव में मारपीट के मामले में अरथूना थाने में 6 जनों के खिलाफ मामला दर्ज
अरथूना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओड़वा गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पीड़ित प्रार्थी पन्नालाल पिता मावजी खांट निवासी ओड़वा ने उसके स्वयं एवं उसके परिवार जनों के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए गांव के ही शंकर, भोगीलाल, मनीष, मुरी, आशा, और हरलाल सहित 6 जनों के खिलाफ अरथूना थाने में नामजद रिपोर्ट दी हे।