मैनपुरी: मैनपुरी एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 186 वाहनों के चालान किए
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर लगातार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर के यातायात पुलिस की ओर से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए 186 चालान किए और ₹5000 का नगद समन शुल्क वसूलते हुए 5,60,000 का जुर्माना किया है।